फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सभी विद्यालयों में नए निर्माण के लिए सचिन तेंदुलकर ने 76 लाख रुपये दिए है

Mon, 13 Jun 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Sachin Tendulkar
विज्ञापन
 क्रिकेटर से राज्य सभा सांसद बने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालयों के रखरखाव के लिए 76 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के सभी कन्या विद्यालयों में पुस्तकालय, कॉमन रूम और प्रयोगशाला आादि बनवाने के लिए राज्य सभा सांसद तेंदुलकर ने अपने सांसद कोष से 76 लाख रुपये जारी कर दिये है।

रिपोर्ट के अनुसार तेंदुलकर ने यह राशि पश्चिम बंगाल के स्वर्णमयोंससमल शिक्षा निकेतन कन्या विद्यालय को जारी की है। स्वर्णमयोंससमल शिक्षा निकेतन कन्या विद्यालय ने ही कुछ दिन पहले सचिन से वित्तीय सहायता के लिए अनुरोध किया था।
विज्ञापन


विद्यालय अनुरोध के बाद तेंदुलकर ने राज्य के सभी विद्यालयों के लिए 76 लाख रुपये जारी कर दिए। तेंदुलकर ने यह धन राशि स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत जारी की है। जिसके बाद अब
राज्य के सभी कन्या विद्धयालयों में पुस्तकालय, एक-एक प्रयोगशाला और कॉमन रूम आादि के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

पंश्चिम बंगाल में 900 छात्राओं वाला यह विद्यालय 50 साल पुराना है। इस विद्यालय ने ही दो साल पहले सचिन को पत्र लिखकर उनसे आर्थिक सहायता की मांग की थी और लड़कियों के लिए पुस्तकालय, कॉमन रूम और प्रयोगशाला बनवाने के लिए आग्रह किया था। इस विद्यालय के आग्रह पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन ने 76 लाख रुपये जारी कर दिए। इसके बाद राज्य के सभी विद्यालयों ने सचिन तेंदुलकर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें