फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All Party Delegation: पीएम मोदी भारत लौटे सर्वदलीय शिष्टमंडलों से मुलाकात करेंगे, TMC से अभिषेक भी होंगे शामिल

Mon, 09 Jun 2025 10:54 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर के देशों की यात्रा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मंगलवार को मिलेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी भी पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर के देशों की यात्रा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मंगलवार को मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक सदस्य प्रधानमंत्री के साथ अपनी प्रतिक्रिया साझा करेंगे। पूर्व सांसद और पूर्व राजनयिक भी इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा थे, जिन्होंने 33 विदेशी राजधानियों और यूरोपीय संघ का दौरा किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी भी पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में मई के अंत में जापान और कई अन्य एशियाई देशों का दौरा किया था। टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने बैठक में बनर्जी की भागीदारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हां, वह बैठक में भाग लेंगे और अपनी प्रतिक्रिया साझा करेंगे।'

ये भी पढ़ें: Defence Ministry: सेना की बढ़ेगी ताकत, जल्द मिलेगी 30000 करोड़ रुपये की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके हैं और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख से अवगत कराने में उनके प्रयासों की प्रशंसा की है। चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों ने किया, जिनमें भाजपा के दो, जद (यू) के एक और शिवसेना के एक सांसद शामिल थे। वहीं तीन प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व विपक्षी सांसदों ने किया, जिनमें कांग्रेस, द्रमुक और एनसीपी (एसपी) के एक-एक सांसद शामिल थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट: 'प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन..', हाईकोर्ट ने पुणे की छात्रा का निष्कासन आदेश किया खारिज

प्रतिनिधिमंडलों ने विदेशों में दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे, जिसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग विदेशों में भारतीय हितों की वकालत करने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों में शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख पूर्व सांसदों में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद और सलमान खुर्शीद शामिल थे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें