फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का प्रभावः महाराष्ट्र के सभी मॉल्स 31 मार्च तक बंद, रोगियों की संख्या बढ़कर 18 से 26 हुई

Sun, 15 Mar 2020 05:18 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क , मुंबई
विज्ञापन
राजेश टोपे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रोगियों की संख्या 18 से बढ़कर 26 तक जा पहुंची है। सरकार ने उपाय योजना के रूप में राज्य के सभी मॉल्स को  31 मार्च को बंद रखने का ऐलान किया है। हालांकि रोजाना की जरूरतों की वस्तुओं के लिए ग्रासरी शॉप खुली रहेंगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मुंबई में कोरोना के 3 रोगी थे, जिनकी संख्या बढ़कर 5 हो गई है। कोरोना का सबसे अधिक असर पुणे-पिंपरी चिंचवड में है, लेकिन वहां मरीजों की संख्या यथावत बनी हुई है। पुणे में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 10 है। कुछ नए शहरों मसलन पनवेल-कमोठे, कल्याण, अहमदनगर और यवतमाल में एक-एक मरीज मिले हैं। 


 

आर्थर जेल में बंद कैदी में कोरोना के लक्षण 

इधर मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद एक कैदी को कोरोना के लक्षण मिलने पर उसे तत्काल अलग रखने की व्यवस्था की गई है। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि जिन जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं, उन्हें अन्य जेलों में भेजा जा रहा है। मुंबई के ऑर्थर रोड में कैदियों की संख्या अधिक है, ऐसे में कुछ कैदियों को तलोजा जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि मास्क और नकली सिनेटाइजर बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्हॉट्सएप या सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने, फर्जी पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सायबर पुलिस में शिकायत दर्ज कर सूचना तकनीकी कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
रोगियों की बढ़ती संख्या
पुणे:               10
मुंबई:               5
नागपुर:            4
ठाणे:               2
कल्याण:           1
पनवेल:            1
अहमदनगर:       1
यवतमाल:          2

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें