मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही लोकसभा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि अगले चार महीने में सभी गाड़ियों को फास्टैग से जोड़ लिया जाएगा। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली लाइन खत्म हो जाएगी। नई गाड़ियों की बिक्री में पहले से ही फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। सभी गाड़ियों में फास्टैग लग सके, इसके लिए इसकी बिक्री आमेजन पर भी शुरू कर दी गई है। गडकरी ने कहा था कि, अब तक 58 लाख फास्टैग बांटे जा चुके हैं।