फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

क्या ट्रंप के लिए है सब ऑल इज वेल...?

रमा सोलंकी
Updated Wed, 08 Jan 2020 08:27 PM IST

सार

जानिए डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बोल 
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर हिलेरी क्लिंटन तक पर दिए विवादित बयान 
कोरिया के तानाशाह किम जोंग को भी नहीं बक्शा 
विज्ञापन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान - फोटो : Amar Ujala

क्या ट्रम्प के लिए है सब ऑल इज वेल ? जानिए डोनाल्ड ट्रंप के सात विवादित बयान  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादास्पद बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस मामले में वे विदेशी राजनेता ही नहीं, अपने मुल्क के लोगों को भी नहीं बख्शते। फिलहाल वे ईरान के खिलाफ अपनी गलतबयानी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इराक स्थित दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमलों में कथित रूप से लगभग 80 लोगों के मारे जाने के बाद भी उनका यह बयान दिलचस्प है कि ‘ऑल इज वेल’। ईरान के साथ बढ़ते तनाव, उनके खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा शुरू की गई महाभियोग प्रक्रिया और नवंबर में होने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर उनके बयानों पर खासा चर्चा हो रही है। इस लेख में हम उनकी गलतबयानी की परतें खोल रहे हैं।  

अपने विवादित बयानों में उन्होंने देश के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी नहीं छोड़ा

डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान - फोटो : Amar Ujala
जब भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोलते हैं तो विवाद खड़ा हो जाता है, वो कुछ ऐसा बोल जाते हैं कि उस पर चर्चा शुरू हो जाती है।
राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भी बदले थे ट्रंप के सुर, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने, मगर उनके बयानों का विवादों से पीछा नहीं छूटा। अपने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने ऐसे बयान दिए जो सुर्खियों में रहे थे।
अपने विवादित बयानों में उन्होंने देश के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी नहीं छोड़ा। एक बार डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को आतंकी संगठन आईएसआईएस का संस्थापक तक बोल दिया था। हुआ ये था कि ओबामा ने इराक से अमेरिकी फौजों को वापस बुलाने की घोषणा की तो वहां पर अस्थिरता और बढ़ गई थी, इस पर ट्रंप ने कहा था कि ओबामा की नीतियों की वजह से इराक में सत्ता की ताकत खत्म हो गई है, जिसके कारण वहां चरमपंथी ताकतों को पनपने का भरपूर मौका मिला है।

ट्रंप ने हिलेरी को झूठी और डरावनी महिला तक बोला था

डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान - फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन पर भी विवादित भाषा का प्रयोग किया था। ट्रंप ने कहा था कि हिलेरी क्लिंटन दिमागी तौर पर राष्ट्रपति बनने लायक नहीं हैं और ट्रंप ने हिलेरी को झूठी और डरावनी महिला तक बोला था। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान रूस से हिलेरी का ईमेल अकाउंट हैक करने के लिए भी कहा था, ' मुझे उम्मीद है कि रूस हिलेरी क्लिंटन का अकाउंट हैक करके संवेदनशील 30000 ईमेल्स डिलीट कर पाएगा।

ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के लिए कहा था कि 'बिल क्लिंटन एक शिकारी थे'

डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान - फोटो : Amar Ujala
ट्रंप ने अपने प्रचार के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के लिए कहा था कि 'बिल क्लिंटन एक शिकारी थे, वो ओवल ऑफिस में बैठने वाली महिलाओं के अब तक के सबसे बड़े यौन दुराचारी थे। हिलेरी क्लिंटन भी अपने पति के इस आचरण के बारे में जानती थीं, लेकिन उसे रोकने की जगह उन्होंने बिल क्लिंटन को अधिक महिलाओं का फायदा उठाने दिया।

कश्मीर पर ट्रंप के विवादित बयान पर जब अमेरिका ने सुधारी थी गलती

डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान - फोटो : Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में इमरान खान के साथ एक बैठक के बाद संयुक्त पत्रकार वार्ता में इस बात को कहा था कि " श्री मोदी ने हाल ही में उनसे पूछा था कि क्या वो कश्मीर मामलें में भारत और पाकिस्तान की मध्यस्थता करेंगे "। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्रंप के इस दावे को खारिज करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया।

पोप को लेकर भी ट्रंप ने विवादित बयान दिया था

डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान - फोटो : Amar Ujala
एक बार पोप को लेकर भी ट्रंप ने विवादित बयान दिया था और उस वक्त  ट्रंप ने कहा था, 'अगर कभी आईएसआईएस वेटिकन पर हमला करेगा, तो मैं इस बात का यकीन दिलाता हूं कि पोप खुद भी सिर्फ यही प्रार्थना करेंगे कि काश, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होते। ट्रंप अक्सर अपने ऐसे विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

ट्रंप ने कहा था कि दुनियाभर के चौथाई से भी ज्यादा जो मुसलमान हैं,वो आतंकवादी हैं

डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान - फोटो : Amar Ujala
अपने राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा था कि दुनियाभर के चौथाई से भी ज्यादा जो मुसलमान हैं,वो आतंकवादी हैं, कम से कम करीब 27 फीसदी मुसलमान आतंकी गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं। अगर कभी युद्ध की नौबत आती है तो यह संख्या 35 फीसदी तक भी हो सकती है। इस बयान के बाद इंटरनेशनल मीडिया में यह मुद्दा जमकर उछाला गया था।

कोरिया के तानाशाह किम जोंग को भी नहीं बक्शा

डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान - फोटो : Amar Ujala
ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के बारे में एक बार अपने अंदाज में कहा था, 'दुनियां में कितने लोग हैं जो 25 साल की कम उम्र में अपने पिता की मौत के बाद भी इतने सख्त और कठोर बन सकते हैं। किम जोंग वाकई अलग हैं और पता नहीं यह सब कैसे कर पाते हैं। इसके लिए किम जोंग को क्रेडिट देना चाहिए।

क्या ट्रम्प के लिए है ऑल इज वेल ?

Donald Trump controversial statements - फोटो : Amar Ujala
मेक्सिको को लेकर उनका बोला गया ये बयान खासा विवादास्पद है- , 'मुझसे बेहतर कोई दूसरा ग्रेट वॉल नहीं बना सकता, मैं अमेरिका के दक्षिणी सीमा पर ग्रेट वॉल बनाऊंगा। इसके लिए मेक्सिको को भी भुगतान करना पड़ेगा' या फिर उनका चीन की नीतियों की आलोचना करते हुए ये बयान हो कि 'चीन अमेरिका का 'रेप' करता रहे, अब हम इसकी इजाजत बिलकुल नहीं देंगे क्योंकि अब तक यही होता आया है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next