फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी के पूर्व समाचार वाचक बरुन हलदर का निधन

Thu, 04 Jul 2019 07:54 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बरुन हलदर - फोटो : Pragativadi
विज्ञापन
आकाशवाणी के पूर्व समाचार वाचक बरुन हलदर का तीन जुलाई को कोलकाता में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। हलदर आकाशवाणी दिल्ली में अंग्रेजी भाषा के समाचार वाचक थे और इस पद पर नियुक्त होने से पहले आकाशवाणी कोलकाता में पश्चिमी संगीत के प्रस्तुतकर्ता भी रह चुके थे। उनके परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी।
विज्ञापन


बरुन हलदर के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर पर लिखा कि बरुन हलदर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनकी आवाज रेडियो के गोल्डन एज के दिनों में सुनी जाती थी। आकाशवाणी में उनकी आवाज से लोग प्रभावित थे। मेरी संवेदना हलधर के परिवार के साथ है।
विज्ञापन


हलदर 1990 में आकाशवाणी से प्रमुख समाचार वाचक पद से सेवानिवृत हुए थे। उनका अंतिम संस्कार कनाडा में रहने वाली उनकी बेटी के वापस आने पर किया जाएगा।










 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें