फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Kumbh: 'वक्फ की जमीन पर महाकुंभ' वाले बयान पर घिरे एआईएमजे के अध्यक्ष; ऋतंभरा का पलटवार- बंद हो साजिश

Sun, 05 Jan 2025 08:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रयागराज के मुसलमानों ने वक्फ की जमीन पर मेले की अनुमति देकर बड़ा दिल दिखाया है और हिंदुओं को भी मुसलमानों को इस आयोजन में प्रवेश की अनुमति देकर इसका बदला चुकाना चाहिए। उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की तरफ से गैर-हिंदुओं को कुंभ में प्रवेश करने से रोकने के आह्वान की निंदा की।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी / साध्वी ऋतंभरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक हफ्ते बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। लेकिन उससे पहले इसे लेकर एक दावा किया गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दावा किया है कि हिंदू धार्मिक आयोजन के लिए वक्फ की 55 बीघा जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रयागराज के मुसलमानों ने वक्फ की जमीन पर मेले की अनुमति देकर बड़ा दिल दिखाया है और हिंदुओं को भी मुसलमानों को इस आयोजन में प्रवेश की अनुमति देकर इसका बदला चुकाना चाहिए। उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की तरफ से गैर-हिंदुओं को कुंभ में प्रवेश करने से रोकने के आह्वान की निंदा की।
विज्ञापन


वहीं मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के इस बयान पर साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि, 'महाकुंभ में सभी को आना चाहिए। 12 कुंभ के बाद ऐसा महापूर्ण कुंभ आता है। उन्होंने आगे कहा कि, जिन्होंने धर्म के आधार पर देश को बांटा, वे वक्फ की साजिश के तहत भारत की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, इस साजिश को रोका जाना चाहिए। वक्फ की सारी संपत्तियां सरकारी होनी चाहिए। महाकुंभ को लेकर कोई राजनीति नहीं हो रही है, यह धर्म और पुण्य पाने का स्थान है। इधर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इस मामले में कहा कि, 'सच्चाई यह है कि प्रयागराज कुंभ बहुत प्राचीन है। तब इस्लाम का अस्तित्व ही नहीं था,उन्हें कुंभ का इतिहास नहीं पता। इसीलिए वह कह रहे हैं कि यह वक्फ की जमीन पर हो रहा है, यह सच नहीं है'।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें