महाराष्ट्र में 30 हजार से ज्यादा किसान
देवेंद्र फडणवीस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। नाराज किसानों ने नासिक से
मुंबई तक पैदल विरोध मार्च निकाला है। किसानों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने 90 लाख किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह लागू नहीं हुआ है। किसानों का दावा है कि अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई उनसे बात करने नहीं आया है।
ऋणमाफी के लिए ऑल इंडिया किसान सभा (एआइकेएस) के नेतृत्व में 30 हजार से ज्यादा किसान भिवाड़ी पहुंच गए हैं। किसान हर दिन 30 किलोमीटर की यात्रा तय कर रहे हैं और उनका लक्ष्य 12 मार्च को विधानसभा का घेराव करना है।