फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन से अलग हुए दून एक्सप्रेस के सभी कोच, बड़ा हादसा टला

Wed, 30 Aug 2017 08:45 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद रेल खंड पर बुधवार दोपहर में अप दून एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त होने से बच गई। इंजन की कपलिंग टूटने से  ट्रेन के सारे डिब्बे छोड़ कर इंजन  एक किलोमीटर आगे बढ़ गया । ट्रेन के डिब्बे अलग होते ही  कुछ दूर जा कर झटका खा कर रुक गए ।
विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों के बीच अनहोनी की आशंका से अफरा - तफरी मच गई। कई यात्रियों को मामूली चोटें भी आई। रेल रूट बाधित हो गया। कई ट्रेनों का इधर - उधर स्टेशनों पर परिचालन प्रशासन को रोकना पड़ा। 

अप हावड़ा से चल कर देहरादून जाने वाली ट्रेन का खेतासराय रेलवे स्टेशन पर  ठहराव नहीं है। दोपहर 1 बज कर 10 मिनट पर ट्रेन खेतासराय प्लेटफार्म से गुजरी तो ठीक थी खेतासराय के आउटर पार करते ही ट्रेन के इंजन की कपलिंग टूट गई। जिससे इंजन सभी डिब्बे से अलग हो गया ।
विज्ञापन


गेट नम्बर 56 सी पर तैनात गेटमैन हीरालाल ने  इंजन और डिब्बे को अलग होते देखा तो क्रासिंग पर यात्रियों को सतर्क करते हुए  खेतासराय स्टेशन पर सूचना दी । इंजन को छोड़कर सारे डिब्बे गेट नम्बर 56 सी  पर आ कर रुक गए उधर इंजन एक किलोमीटर आगे तक उसरहता रेलवे क्रासिंग तक चला गया ।

रेलकर्मी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो देखा की इंजन और डिब्बे को जोड़ने वाली कपलिंक टूटी हुई है । दोपहर 2 बजकर 20 पर शाहगंज से इंजन आया तो ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें