फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु के राज्यपाल बोले: देश में सभी आतंकी घटनाओं का स्रोत विदेश से जुड़ा हुआ; पीएफआई को बताया खतरनाक संगठन

Fri, 06 May 2022 04:22 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

राज्यपाल ने कहा कि राजनीतिक संसाधन के रूप में हिंसा का उपयोग आतंकवाद का कार्य है। इसे लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि देश में आतंकी घटनाओं का स्रोत कहीं न कहीं विदेश से जुड़ा हुआ है। 'द लर्किंग हाइड्रा: साउथ एशियाज टेरर ट्रैवेल' पुस्तक के विमोचन के अवसर पर राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि आतंकवाद के जो सभी कृत्य हमारे देश में हुए हैं, वे विदेशी स्रोतों से प्रेरित और उकसावे पर किए गए। कई देशों ने भारत के साथ ये खेल खेला है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक संसाधन के रूप में हिंसा का उपयोग आतंकवाद का कार्य है। इसे लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, चाहे वह माओवादी हो, चाहे कश्मीर में हो या पूर्वोत्तर में। इस देश में कोई भी संस्था जो राजनीतिक संसाधन के रूप में हिंसा का उपयोग करती है, वह आतंकवाद का कृत्य है। 

पीएफआई को बताया खतरनाक संगठन
राज्यपाल ने कहा, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक बहुत ही खतरनाक संगठन है। अनिवार्य रूप से इसका उद्देश्य इस देश को भीतर से अस्थिर करना है। यहां ऐसे राजनीतिक दल हैं जो अपने राजनीतिक निहित स्वार्थ के लिए उनका समर्थन कर रहे हैं। यह एक ऐसा खतरा है जिससे हमें बहुत सावधान रहने के की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें