फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alireza Kazemi: ईरान में युद्ध के बाद शिक्षा बहाली तेज, 1,300 में से 775 स्कूलों की मरम्मत पूरी

Wed, 22 Apr 2026 01:22 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका-इस्राइल हमलों के बाद ईरान के कई स्कूल क्षतिग्रस्त हुए। 1,300 में से 775 स्कूलों की मरम्मत पूरी हो चुकी है। बाकी कार्य जारी है। पढ़ाई ऑफलाइन-ऑनलाइन जारी रही, जबकि छात्रों के लिए काउंसलिंग और श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

विज्ञापन
ईरान शिक्षा मंत्री के अलीरेजा काजेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका-इस्राइल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान के कई स्कूल और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री अलीरेजा काजेमी ने बताया कि प्रभावित 1,300 स्कूलों में से 775 की मरम्मत पूरी हो चुकी है।

आईआरएनए के अनुसार, करीब 20 स्कूल पूरी तरह नष्ट हो गए, जबकि तेहरान, केर्मानशाह, इस्फहान और होर्मोजगान प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत अक्टूबर तक पूरी होने की उम्मीद है।

हमलों के बावजूद पढ़ाई जारी रखने के लिए कुछ जगहों पर ऑफलाइन और अन्य स्थानों पर ऑनलाइन कक्षाएं चलाई गईं, जिसमें ईरानियन टेलीविजन स्कूल ने अहम भूमिका निभाई। छात्रों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

मिनाब के शजराह तैयबा प्राइमरी स्कूल पर मिसाइल हमले में मारे गए 170 लोगों की याद में स्कूलों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस हमले में अधिकांश छात्राएं और शिक्षक शामिल थे। सरकार का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को सामान्य बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें