फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर युवक ने की अश्लील टिप्पणी, भड़के डीएम ने थाने में आरोपी को जमकर पीटा

Mon, 07 Jan 2019 11:27 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी
विज्ञापन
थाने के अंदर युवक को पीटते हुए जिलाधिकारी
विज्ञापन

फेसबुक के एक ग्रुप पर डीएम की पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। एफआईआर के बाद जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो डीएम ने थाने में जाकर उसकी पिटाई कर दी। अलीपुरद्वार के डीएम निखिल निर्मल पर आरोप है कि वह पत्नी नंदिनी किषान के साथ फालाकाटा थाने पहुंचे और वहां आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


     

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। फालाकाटा पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को डीएम की पत्नी ने अपने फेसबुक ग्रुप में फालाकाटा के रहने वाले विनोद कुमार सरकार को जोड़ा। जिसके बाद कुमार ने नंदिनी को लेकर कई अश्लील टिप्पणियां की। 
विज्ञापन


मामले को लेकर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की सुबह डीएम पत्नी सहित थाने पहुंचे। आरोप है कि डीएम और उनकी पत्नी ने आरोपी की खूब पिटाई की। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


वीडियो में डीएम और उनकी पत्नी को युवक की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने पर डीएम निखिल का कहना है कि उनपर लगे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। उनकी पत्नी ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। जलपाईगुड़ी शाखा के जातिश्वर भारती का कहना है कि यदि कोई फेसबुक पर अश्लील हरकत करता है तो यह साइबर अपराध है। उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा आरोपी की पिटाई करना सही नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें