फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सावधान: डोमिनोज के 18 करोड़ ग्राहकों का चोरी डाटा अब बिक रहा, हैकरों ने डार्क वेब पर डाली निजी सूचनाएं

अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 24 May 2021 06:45 AM IST

सार

  • डोमिनोज के स्वामित्व वाली कंपनी जुबिलियंट फूड वर्क्स ने माना कि सुरक्षा में सेंध लगी है
  • हैकरों ने कंपनी के सर्वर से उड़ाई थी 13 टीबी जानकारियां
  • 10 लाख क्रेडिट कार्ड का विवरण भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
डोमिनोज का डाटा लीक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Dominos


कंपनी के सर्वर से उड़ाई थी 13 टीबी जानकारियां 

साइबर सुरक्षा शोधकर्ता राजशेखर राजहरिया के मुताबिक, अगर आपने कभी भी डोमिनोज पर ऑनलाइन आर्डर किया है तो संभव है कि आपकी सूचना भी चोरी हो गई है। सार्वजनिक की गई इन निजी जानकारियों को उपभोक्ताओं की जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। 


कोई भी किसी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर सर्च करके उसकी लोकेशन, ऑर्डर की तारीख और वक्त का पता लगा सकता है। यह निजता का सरासर हनन है। राजहरिया ने एक स्क्रीनशॉट डाल कर दिखाया कि चोरी हुए इस डाटा का उपयोग कर उपभोक्ता का लोकेशन मैप बनाया जा सकता है।


10 लाख क्रेडिट कार्ड का विवरण भी शामिल

हैकरों ने अप्रैल में डोमिनोज इंडिया का 13 टेराबाइट (टीबी) डाटा लाने का दावा किया था। कहा था, 250 कर्मचारियों और 18 करोड़ ग्राहकों की निजी जानकारियां उन्होंने हथिया ली हैं। इनमें ग्राहकों के फोन नंबर, पते, ईमेल, भुगतान विवरण और क्रेडिट कार्ड की डिटेल शामिल हैं।

  • डोमिनोज के स्वामित्व वाली कंपनी जुबिलियंट फूड वर्क्स ने यह तो मान लिया था कि सुरक्षा में सेंध लगी है। लेकिन उपभोक्ताओं की वित्तीय जानकारी लीक होने से इंकार कर दिया। तर्क था वह ग्राहकों का वित्तीय विवरण नहीं जुटाती।
  • सिक्योरिटी फर्म हडसन रॉक के सीटीओ एलोन गैल ने अप्रैल में खुलासा किया था कि हैकर्स इन जानकारियों को बेच रहे हैं और इसके लिए वे एक सर्च पोर्टल की योजना बना रहे हैं। हडसन के मुताबिक, इस डाटा में 10 लाख क्रेडिट कार्ड का विवरण भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next