फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: 'माली में अगवा हुए भारतीयों के बदले फिरौती मांग रहे अलकायदा के आतंकी'; अपहृत युवक के रिश्तेदार का दावा

Sun, 06 Jul 2025 06:03 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंजम

सार

माली के विभिन्न हिस्सों में एक जुलाई को सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बीच एक सीमेंट फैक्टरी से तीन भारतीयों का अपहरण हो गया था। अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ने बाद में इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी।
 
विज्ञापन
माली का झंडा - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम अफ्रीकी देश माली में अगवा हुए तीन भारतीयों में से एक के रिश्तेदार ने दावा किया है कि अल-कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन उन्हें छोड़ने के बदले फिरौती मांग रहा है। उन्होंने एक बार फिर केंद्र से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर उनकी रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की।

विज्ञापन


माली के विभिन्न हिस्सों में एक जुलाई को सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बीच एक सीमेंट फैक्टरी से तीन भारतीयों का अपहरण हो गया था। अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ने बाद में इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

तीन अपहृत भारतीयों में से एक ओडिशा निवासी पी वेंकटरमण के बहनाई ने शनिवार को बताया कि शुरुआत में कंपनी ने उन्हें बताया था कि आतंकवादियों ने फैक्टरी को आग के हवाले कर दिया था। इसलिए वेंकट समेत कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आतंकवादियों ने कुछ लोगों का अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा, हमने इसकी पुष्टि करने के लिए कंपनी को फोन किया तो उन्होंने हमें यह सूचना लीक करने से मना कर दिया और कहा कि आतंकवादी लोगों के बदले में फिरौती मांग रहे हैं। वेंकटरमण के बहनोई ने सरकार से उनकी सुरक्षित घर वापसी अपील की है।
विज्ञापन


उधर, विदेश मंत्रालय ने भारतीयों के अपहरण पर गहरी चिंता जताई है और माली के अधिकारियों से उनकी सुरक्षित और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

बेटे की सुरक्षा की चिंता को लेकर मां बेहाल
इस मामले में अपहृत युवक की मांग ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसका बेटा, जो पश्चिम अफ्रीकी देश माली के एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है, उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्हें डर है कि बेटा कहीं अगवा न हो गया हो।  

इसे भी पढ़ें- Maharashta: भाजपा नेता आशीष शेलार ने की हिंदी भाषी लोगों पर हमले की निंदा, पहलगाम आतंकी हमले से की तुलना
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विदेश मंत्री से की मदद की अपील
वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक ने इस घटना पर चिंता जताते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर से एक्स पर पोस्ट कर निजी हस्तक्षेप पर युवक की सुरक्षित और जल्द रिहाई कराने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि युवक के परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं। 

इसे भी पढ़ें- Nitin Gadkari: 'सुपरपावर देशों की तानाशाही से टकराव का माहौल', नितिन गडकरी बोले- कभी भी हो सकता है विश्व युद्ध

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें