फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट पिच पर उतरे अक्षय कुमार, लगाए चौके-छक्के

Thu, 15 Sep 2016 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन
फिल्म जॉली एलएलबी- टू की शूटिंग के दूसरे दिन बुधवार को सिने स्टार अक्षय कुमार बल्लेबाजी करते नजर आए। चेतसिंह किला परिसर में पिच पर उतरने के बाद उन्होंने छक्के, चौके की बारिश कर दी। इससे पहले शिवाला घाट पर उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई। घाटों से गलियों से लेकर शूटिंग स्थल तक प्रशंसकों की भीड़ उनकी झलक पाने के लिए उतावली नजर आई।
विज्ञापन


शिवाला घाट पर सुबह ही शूटिंग शुरू हो गई। मुहल्ले के युवाओं की भीड़ बाउंसरों से आगे बढ़ने के लिए उलझती रही। नाव पर अक्षय कुमार और संजय मिश्रा के बीच संवाद की शूटिंग के दौरान फिल्म में वकील का किरदार निभा रहे अक्षय कहते हैं कि चलो हम भी पाप काट लें। गंगा नहा लें। फिर क्या था, उन्होंने झटपट कपड़े उतारे और हर- हर के उद्घोष के साथ डुबकी लगा दी।

इसके बाद फिल्म यूनिट चेतसिंह किला परिसर में पहुंची, जहां पहले से पिच तैयार थी। उस पर खिलाड़ी के उतरने का इंतजार था। यहां इंडियन लेडीज लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में घूंघट -11 और बुरका-11 के बीच मैच खेला गया। बनारसी अंदाज में कंमेट्री भी हुई और सट्टेबाजों ने सट्टा लगाया।
विज्ञापन


घुंघट-11 की कप्तान अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा थीं। इनकी टीम में निहारिका, सुगंधा, दीपा, रूबी, सुलेखा, छवि, तनु, रुचि, निक्की, निशा थीं। जबकि बुरका-11 टीम की कप्तान अंजलि चांदरानी को बनाया गया था। इस टीम में नेहा, कीर्ति, वर्षा, सीमा, पूजा, सौम्या, हेमा, श्वेता, रोली, पूजा जायसवाल शामिल थीं।
विज्ञापन

​जब अक्षय कुमार ने लिया ‘रोलेक्स बाबा’ का इंटरव्यू

अक्षय कुमार - फोटो : ब्यूरो
अपनी फिल्म जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग के लिए वाराणसी के घाटों की खाक छान रहे बालीवुड के ‘रुस्तम’ अक्षय कुमार की बुधवार को मुलाकात ‘रोलेक्स बाबा’ से हो गई। अक्षय रोलेक्स बाबा से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उनका करीब डेढ़ मिनट का वीडियो इंटरव्यू ले डाला और उसे ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, ‘विभिन्न क्षेत्रों से जुडे़ मजेदार लोगों से मिलने का नाम जिंदगी है। आज मिलिए काशी के लाल बाबा उर्फ रोलेक्स बाबा से।’

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंटरव्यू के दौरान लाल बाबा से पूछा कि वे कहां के रहने वाले हैं और कब से यहां रहते हैं ? इस पर लाल बाबा ने बताया कि वे मूल रुप से बिहार के निवासी हैं लेकिन अब वे घाट पर ही रहते हैं। लाल बाबा ने बताया कि वे करीब 80 साल के हैं। अक्षय ने उनसे काशी के बारे में कुछ बताने को कहा तो लाल बाबा ने बताया कि यहां लोग दान करने आते हैं।

इस बीच अक्षय की नजर वहां लाल बाबा के पास रखी रोलेक्स घड़ी पर पड़ी। अक्षय ने जब रोलेक्स घड़ी के बारे में पूछा तो लाल बाबा ने बताया कि यह उन्हें दान में मिली है। अक्षय लाल बाबा से बहुत प्रभावित हुए और इंटरव्यू खत्म कर उनसे हाथ मिलाया। बता दें कि स्विटजरलैंड में बनी रोलेक्स घड़ियों की शुरुआती कीमत भारत में करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें