फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में ममता से मिले अखिलेश, मोर्चा की अटकलें तेज

Sat, 02 Dec 2017 10:14 PM IST
एजेंसी/ कोलकाता
विज्ञापन
ममता से मिले अखिलेश यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अखिलेश यादव ने शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात से अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन


अखिलेश अपनी पार्टी के राज्य सम्मेलन के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे थे। यहां वे ममता बनर्जी के आवास पर जाकर उनसे मिले और कहा कि सांप्रदायिक ताकतों से लड़ाई में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। सपा प्रमुख ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एकजुट होने की जरूरत है। 

यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि भगवा पार्टी को जीत वहां मिली है जहां चुनाव ईवीएम से हुए, लेकिन जहां बैलेट पेपर से मतदान हुआ वहां उसका प्रदर्शन बढ़िया नहीं रहा। सपा नेता ने कहा कि जहां ईवीएम से चुनाव हुए वहां भाजपा को 46 फीसदी मत मिले, लेकिन जहां बैलेट पेपर से चुनाव हुआ वहां उसे सिर्फ 15 फीसदी मत हासिल हुए।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था, लेकिन निकाय चुनाव में उसे उस तरह की सफलता नहीं मिली। लेकिन भाजपा ऐसे प्रचारित कर रही है जैसे पूरा प्रदेश उसके रंग में रंग गया हो। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने जो रास्ता अख्तियार किया है उससे देश की जनता के बीच खुशियां नहीं आ सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें