फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा वाले बेईमान, कैराना पर फैला रहे हैं झूठः अखिलेश

Mon, 13 Jun 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैराना में लोगों के पलायन की खबरों से घिरे यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला किया है। अखिलेश ने कहा भाजपा के लोग इतने बेइमान हैं कि इस मुद्दे पर बेवजह का झूठ फैला रहे हैं, वो विकास के मामले में हमारा मुकाबला नहीं कर सकते तो लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को मथुरा के बवाल में शहीद हुए एसपी मुकुल द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हम ऐसे मुद्दों पर कभी राजनीति नहीं करते, दूसरी पार्टियों को भी नहीं करनी चाहिए। 

मथुरा में जो जो लोग दोषी हैं उन्हें हर हाल में सजा दी जाएगी। इस सवाल पर कि मथुरा में बवालियों को आश्रय देने की सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं, तो उनका कहना था कि सरकार की मंशा कभी गलत नहीं रही न ही किसी को गलत तरीके से आश्रय दिया गया है। जो गलत है वो गलत है, जिसने बुरा किया है उसके साथ भी बुरा होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा विकास में हमारा मुकाबला नहीं कर सकती

- फोटो : amar ujala
इस मुद्दे पर उन्होंने मथुरा की जनता का धन्यवाद दिया। लोगों ने काफी धैर्य बनाए रखा। कार्रवाई के सवाल पर कहा- सारे बिंदुओं पर जांच हो रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कैराना पर उठ रहे सवालों पर सीएम ने भाजपा को ही घेरे में ले लिया। कहा- सपा तो वहां लोगों को नहीं भगा रही है। सांसद भाजपा के हैं, पहले विधायक भी रहे हैं वो बताएं ऐसा क्यों हो रहा है। 

भाजपा विकास के मामले में हमारा मुकाबला नहीं कर सकती तो सरकार को इस तरह के आरोपों से बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। लेकिन हम भाजपा को उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।

वहीं शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी के परिवार से मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा कि परिजनों ने कुछ और मांगे रखी हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। हमारी सरकार शहीदों के परिवारों के साथ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें