फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने खेला जाति कार्ड, इनके सहारे सत्ता वापसी की उम्मीद

Sun, 22 Jan 2017 12:03 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में उठापटक के बाद अखिलेश यादव जाति कार्ड के जरिए सत्ता वापसी की उम्मीद में दिख रहे हैं। चुनाव से पहले अखिलेश ने यूपी के 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास कर जाति कार्ड खेला था। वहीं अब प्रत्याशियों के चयन में भी इसका असर साफ दिख रहा है।
विज्ञापन


सपा मुस्लिमों व यादवों को साधने के साथ ही पिछड़ों, अति पिछड़ों को भी जोड़ना चाहती है। पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची में पिछड़ी जातियों में कुर्मी, गुर्जर, जाट व लोधों को प्रतिनिधित्व दिया है। शाक्य, मांझी, कुशवाहा और सिखों को भी एक-एक टिकट दिया गया है।

पिछड़ी जातियों में 9 कुर्मी, 8 गुर्जर और 6 जाट प्रत्याशी बनाए गए हैं। लोध जाति के 5 उम्मीदवार हैं। कुशवाहा, शाक्य, मांझी को एक-एक सीट दी गई है। वैश्य समाज के 10 और दो कायस्थ उम्मीदवार हैं।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन

किसे कितना प्रतिनिधित्व  

अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
किसे कितना प्रतिनिधित्व  

मुस्लिम-56
दलित-39
यादव-27
क्षत्रिय 25
ब्राह्मण-11
वैश्य-10
कुर्मी-09
जाट-06
गुर्जर-08
लोध-05
कायस्थ-02
शाक्य-01
मांझी-01
सिख-01
कुशवाहा-01
अन्य-06
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें