फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे अखिलेश समर्थक

Tue, 21 Mar 2017 06:19 AM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चुनाव में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी में अभी शांति का माहौल है। मगर अखिलेश यादव के करीबी कई बड़े नेता शिवपाल यादव के खिलाफ आवाज बुलंद करने की तैयारी में है। सपा के कई बड़े नेताओं का कहना है कि चुनाव के दौरान अखिलेश के खिलाफ शिवपाल यादव ने खुलकर काम किया। 
विज्ञापन


अखिलेश समर्थक नेताओं का कहना है कि शिवपाल ने विवादित बयान देने के अलावा अंदरखाने अखिलेश को हराने के लिए षड्यंत्र किया। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हाईकमान से मांग हो सकती है। ऐसे में मुलायम सिंह यादव भी निशाने पर हो सकते हैं।

समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी 25 मार्च को प्रस्तावित है। इससे पहले अखिलेश समर्थकों को अंदेशा है कि शिवपाल यादव और उनके साथी अखिलेश पर सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने का दबाव बना सकते हैं। लिहाजा, अखिलेश समर्थक शिवपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को हवा देने की तैयारी में हैं। दिल्ली में रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल अखिलेश विरोधी गुट पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


चुनाव के दौरान शिवपाल यादव ने कहा था कि वे चुनाव नतीजों के बाद नई पार्टी बनाएंगे। हालांकि इसके बाद उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस और सपा के गठबंधन का खुलकर विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कांग्रेस को 100 से ज्यादा सीटें देकर बड़ी गलती की है।  शिवपाल के इन बयानों को आधार बनाकर अखिलेश समर्थक शिवपाल को निशाने पर लेने की तैयारी में है।

चुनाव में पार्टी की करारी हार का ठीकरा भी शिवपाल यादव ने अखिलेश पर फोड़ा था। उन्होंने कहा था कि ये घमंडी लोगों की हार है। उन्होंने ट्विटर पर भी वीडियो जारी कर अखिलेश पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वह अपने वजूद की लड़ाई खुद लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें