मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा, पिछले दिनों शरीफ ने पूर्व पीएम इमरान खान पर टिप्पणी करते हुए आरएसएस का नाम लिया था। यह दिखाता है कि शहबाज को आरएसएस व उसके द्वारा राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी नहीं है।
अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बारे में बताएगा। इसके लिए पाकिस्तानी दूतावास के जरिये शहबाज शरीफ तक आरएसएस की पुस्तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा, पिछले दिनों शरीफ ने पूर्व पीएम इमरान खान पर टिप्पणी करते हुए आरएसएस का नाम लिया था। यह दिखाता है कि शहबाज को आरएसएस व उसके द्वारा राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी नहीं है। ऐसे में संघ के समाज को जोड़ने व भारत को वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया जाएगा।