टूलकिट पर कांग्रेस व भाजपा के बीच जारी सियासी वार-पलटवार में अब अखिल भारतीय संत समिति भी शामिल हो गई है। समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि टूलकिट में साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि कुंभ मेले को कोरोना सुपर स्प्रेडर के रूप में प्रचारित करना है। इसी कारण कुंभ मेले के खिलाफ लगातार अभियान छेड़ा गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे पहले इसी कांग्रेस ने अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की नीति के तहत हिंदू आतंकवाद को गढ़ने की बेशर्म कोशिश की। उन्होंने कहा कि दलीय राजनीति में विभिन्न पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाने के लिए स्वतंत्र हैं। मगर इस आरोप-प्रत्यारोप में धर्म को निशाना बना कर सियासी हित साधने की कोशिश न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसा हुआ तो संत समाज कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन करेगी।