फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरुद्दीन लंदन के अस्पताल में भर्ती, ओवैसी ने कहा मेरे भाई के लिए दुआ करें

Tue, 11 Jun 2019 01:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
अकबरुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई और चंद्रयानगुट्टी विधानसभा सीट से विधायक अकबरुद्दीन गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओवैसी ने इस बात का खुलासा दारुसलम में ईद मिलाप कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए किया था। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे भाई की सलामती के लिए दुआ करें।

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा था, 'मैं आपको ईद की मुबारकवाद देता हूं और आपसे प्रार्थना करता हूं कि आप अकबरुद्दीन की सेहत के लिए दुआ करें। वह इलाज के लिए गए हैं। मुझे पता चला है कि उनकी सेहत एक बार फिर से खराब हो गई है। अल्लाह उन्हें सुरक्षित और उनकी सेहत को ठीक रखे।'

लोकसभा चुनाव के समय से ही उनका लंदन में इलाज चल रहा है। 2011 में एक घटना के दौरान उन्हें गोलियां लग गई थी और उन्हें चाकू मारा गया था। जिससे वह घायल हो गए थे। वह इसी का लंदन में इलाज करवा रहे हैं क्योंकि गोलियों के टुकड़े उनकी रीढ़ के पास फंसे हुए हैं। तीन दिन पहले अकबरुद्दीन को फिर से उल्टियां और पेट में दर्द होने लगा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने ट्वीट करते हुए अकबरुद्दीन के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा, 'अकबरुद्दीन ओवैसी के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।' इससे पहले मल्काजगिरी के सांसद और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को अकबरुद्दीन के स्वस्थ होने की कामना की थी।
 


रेड्डी ने लिखा था, अपने अच्छे दोस्त अकबरुद्दीन ओवैसी के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। हमारी दुआएं उनके साथ हैं। जल्द आपकी आवाज सुनना चाहता हूं जो तेलंगाना विधानसभा में लोगों के मुद्दे उठाती है। अकबरुद्दीन पहली बार इलाज के लिए बाहर नहीं गए हैं। उनके पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि अकबरुद्दीन हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे। यहां से वह लंदन चले गए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें