वराणसी से मुबंई जाने वाली अकासा एयरलाइन की फ्लाइट रविवार को पांच घंटे की देरी से उड़ान भर सकी। वराणसी हवाईअड्डे पर बोर्डिंग के दौरान सुरक्षा कारणों के कारण यह देर हुई। अकासा एयरलाइन ने रविवार रात ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की।

विज्ञापन
अकासा एयरलाइन ने ट्वीट में कहा कि सुरक्षा अलर्ट के बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने जांच की। एयरलाइन में कहा कि विमान क्यूपी-1497 रविवार एक अक्तूबर को दोपहर 2.50 बजे वाराणासी से मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी। बोर्डिंग के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया। इसके बाद यात्रियों को विमान से उतारा गया। एयरलाइन के कर्मचारी यात्रियों की सहायता कर रहे थे। यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। एयरलाइन ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे प्रस्तावित उड़ान रात आठ बजकर छह मिनट पर उड़ान भर सकी।