फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akasa Air: सुरक्षा अलर्ट के बाद अकासा एयर के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, चालक दल समेत 193 लोग थे सवार

Mon, 03 Jun 2024 12:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Akasa Air: अकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया है कि 03 जून, 2024 को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एयरलाइन की फ्लाइट क्यूपी 1719 के बोर्ड को एक सुरक्षा अलर्ट मिला। विमान में 186 यात्री, 1 शिशु और चालक दल के छह सदस्य समेत कुल 193 लोग सवार थे।
विज्ञापन
अकासा एयर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से मुंबई जा रहे अकासा एयर के एक विमान के बारे में बड़ी खबर सामने आ रही है। अकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया है कि 03 जून, 2024 को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एयरलाइन की फ्लाइट क्यूपी 1719 के बोर्ड को एक सुरक्षा अलर्ट मिला। विमान में 186 यात्री, 1 शिशु और चालक दल के छह सदस्य समेत कुल 193 लोग सवार थे।

विज्ञापन


एयरलाइन के अनुसार इसके बाद निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया और 10:13 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गए। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। अकासा एयर विमान की लैंडिंग के बाद सभी सेफ्टी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन और समर्थन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें