फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilot Death: अकासा एअर के पायलट का निधन, ड्यूटी के दौरान पड़ा दिल का दौरा; दो दिन में दूसरी घटना

Thu, 30 Apr 2026 10:34 PM IST
Nirmal Kant पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

Pilot Death: बंगलूरू में ड्यूटी के दौरान अकासा एयर के 44 वर्षीय कैप्टन को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पिछले दो दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
अकासा एयर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकासा एयर के एक पायलट का बंगलूरू में प्रशिक्षण के दौरान दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया। पायलट कैप्टन थे और उनकी उम्र लगभग 44 साल थी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अकासा एयर ने पायलट के निधन पर क्या कहा?
अकासा एयर के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, हमें अपने एक पायलट साथी के निधन से गहरा दुख हुआ है, जिन्हें बंगलूरू में ग्राउंड ट्रेनिंग ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति हुई। 

प्रवक्ता ने ज्यादा जानकारी दिए बिना बताया कि उन्हें तुरंत मदद दी गई और पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने इस कठिन समय में पायलट के परिवार, प्रियजनों और सहयोगियों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि उन्हें हरसंभव सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: समंदर में भी दुश्मन को चकमा देगा 'महेंद्रगिरि'?: मझगांव डॉक ने नौसेना को सौंपा ये युद्धपोत, जानें कितना ताकतवर
विज्ञापन


यह पिछले दो दिनों में दूसरी ऐसी घटना है, जब भारतीय एयरलाइन के किसी पायलट की मौत हुई है। गुरुवार को एअर इंडिया के एक पायलट की भी बाली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, जो निर्धारित आराम पर थे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें