2017 के यूपी केचुनाव में फतह केलिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) मुखिया चौधरी अजित सिंह और उनकेपुत्र पूर्व सांसद जयंत चौधरी यूपी को मथेंगे। छोटे चौधरी प्रदेश में सभाएं करेंगे। जयंत पदयात्राएं निकालेंगे। अजित 20 अक्तबूर को बुलंदशहर और जयंत 24 को फतेहपुर सीकरी में रहेंगे।
सपा पर किसानों केकरोड़ों रुपये मिल मालिकों को देने के मुद्दे को लेकर रालोद 15 अक्तूबर को प्रदेश भर केजिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन भी करेगा। रालोद की कोशिश है कि भाजपा को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, बसपा पर जातिवाद राजनीति और सपा को किसान विरोधी मुद्दे पर घेरा जाए और जाट मुस्लिम एका पर खास ध्यान दें।
अजित सिंह बुलंदशहर के गांव नुरसखा में 20 अक्तूबर को बड़ी सभा करेंगे। मुस्लिम जाट बाहुल्य इस इलाके में चौधरी चरण ङ्क्षसह का प्रतीमा का अनावरण होगा। अजित मुख्य अतिथि होंगे। अनावरण जेडीयू नेता शरद यादव करेंगे। अजित 22 अक्तूबर को मेरठ के किठौर (सूबे के केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर का इलाका) और उसके बाद बिजनौर में जनसभा करेंगे। बिजनौर और अन्य सभाओं की तिथि पार्टी जल्द तय करेगी।