फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बेटे पार्थ संग मुंबई पहुंचीं सुनेत्रा पवार, आज बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री

Sat, 31 Jan 2026 08:30 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Sunetra Pawar Oath Taking: दिवंगत नेता और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार मुंबई पहुंच गई हैं। शाम को वह उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा अब उनकी जगह डिप्टी सीएम का पद संभालेंगी। 
विज्ञापन
सुनेत्रा पवार आज लेंगी डिप्टी सीएम की शपथ - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत एनसीपी प्रमुख अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। ऐसे में शनिवार सुबह वह मुंबई पहुंच गई हैं। सुनेत्रा पवार अपने बेटे पार्थ के साथ सुबह-सुबह दक्षिण मुंबई में अपने दिवंगत पति के आधिकारिक आवास देवगिरी पहुंचीं।
विज्ञापन


दोपहर में एनसीपी विधायक दल की बैठक
62 वर्षीय सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। उनको दोपहर मुंबई में एक बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा। ऐसे में वह महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक बयान में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता छगन भुजबल ने कहा कि एनसीपी का विधानमंडल दल शनिवार दोपहर मुंबई में एक बैठक करेगा, जहां उन्हें नेता नामित किया जाएगा।

पवार परिवार को नहीं फैसले की जानकारी
बारामती में 28 जनवरी (बुधवार) को विमान हादसे में अजित पवार की निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद एनसीपी और पार्टी संस्थापक शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के जल्द विलय की बात जोर पकड़ रही थी, लेकिन एनसीपी (एसपी) और शरद पवार के परिवार के सूत्रों ने बताया कि उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल होने के उनके फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव स्वीकार, अब लेंगी शपथ; जानिए क्या बोले फडणवीस

सूत्र के हवाले से जानकारी मिली है कि एनसीपी-एसपी नेतृत्व और शरद पवार के परिवार के सदस्यों को उनकी योजनाओं के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था। इधर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान में कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का नेतृत्व करने वाली भाजपा दिवंगत अजित पवार के परिवार और पार्टी के लिए गए किसी भी फैसले का समर्थन करेगी।



मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक दिन पहले शुक्रवार को नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनसीपी को डिप्टी मुख्यमंत्री के पद के लिए जो भी फैसला लेना है, वह लेगी और हम उस फैसले का समर्थन करेंगे। हम अजित दादा के परिवार और एनसीपी के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: अजित पवार के उत्तराधिकारी की चर्चा पर क्यों भड़के संजय राउत? बोले- राजनीति नहीं, इंसानियत जरूरी

लोकसभा चुनाव हारीं, फिर पहुंची राज्यसभा
मालूम हो कि साल 2024 के लोकसभा चुनावों तक सुनेत्रा पवार ने खुद को राजनीति से दूर रखा था। हालांकि उन्होंने बारामती से अपने पति की पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में अपनी भाभी और मौजूदा एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले से हार गईं। इसके बाद सुनेत्रा पवार को राज्यसभा के लिए चुना गया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें