फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार की हवाई दुर्घटना पर 'संदेह', 10 फरवरी को पूरी जानकारी साझा करेंगे रोहित पवार

Sat, 07 Feb 2026 02:48 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Ajit Pawar Plane Crash: एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने अजित पवार विमान दुर्घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मौत को लेकर संदेह अभी भी बना हुआ है। ऐसे में वह 10 फरवरी को इस बारे में विस्तृत प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
अजित पवार का दुर्घटनाग्रस्त विमान और एनसीपी-एसपी नेता राहुल पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिगंवत एनसीपी नेता अजित पवार के भतीजे और एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार 10 फरवरी को बारामती विमान हादसे पर विस्तृत प्रस्तुति (प्रेजेंटेशन) देंगे। जिसकी जानकारी खुद रोहित पवार ने बारामती में जिला परिषद चुनाव में अपना वोट डालने के बाद मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि विमान दुर्घटना में दिवंगत नेता अजित पवार की मौत के आसपास की परिस्थितियों को लेकर सभी को संदेह है।
विज्ञापन


बारामती में मीडिया से बात से बात करते हुए विधायक रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार ने एनसीपी के गुटों के एकजुट होने की इच्छा जताई थी और विलय के प्रयास जारी रहेंगे। मालूम हो कि 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में क्रैश लैंडिंग में पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। उनके साथ चार अन्य लोगों की भी दुर्घटना में जान चली गई थीय़

10 फरवरी को रोहित पवार देंगे प्रेजेंटेशन
जिसे बाद दिवंगत एनसीपी प्रमुख के भतीजे रोहित पवार ने कहा हर किसी के मन में (दुर्घटना को लेकर) सवाल और शंकाएं हैं। मैं 10 फरवरी को मुंबई में एक प्रस्तुति दूंगा। दुर्घटना क्यों हुई और कैसे हुई होगी, इन मुद्दों को 10 फरवरी को उठाया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि जिला परिषद चुनाव के लिए एनसीपी (एसपी) और एनसीपी ने गठबंधन किया है। दोनों ही दल एनसीपी के 'घड़ी' चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। एनसीपी के प्रमुख अजित पवार थे जबकि उनके चाचा शरद पवार एनसीपी (एसपी) के प्रमुख हैं। 

ये भी पढ़ें: कौन हैं रितु तावड़े?: आक्रामक मराठी चेहरा, गुजराती बहुल क्षेत्र से जीता BMC चुनाव, बन सकती हैं भाजपा से मेयर
विज्ञापन



परिवार में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है: रोहित
वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, 'दादा (अजित पवार) चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते थे और अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए खड़े होते थे। दुर्भाग्य से, दादा अब हमारे बीच नहीं हैं। दादा हमेशा चाहते थे कि उनके कार्यकर्ता सत्ता में चुने जाएं। मैंने अपना वोट डाल दिया है। मुझे उम्मीद है कि दादा की अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए, और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए जो इच्छाएं थीं, वे पूरी होंगी। पिछले 10 दिनों और आने वाले 3 दिनों में हमारे परिवार में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है और ना ही होगी।'


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें