फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एनसीपी नेता अजित पवार को सिंचाई घोटाले से जुड़े और एक मामले में एसीबी की क्लीन चिट

Fri, 20 Dec 2019 02:42 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Ajit Pawar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार को सिंचाई घोटाले से जुड़े और एक मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से क्लीन चिट मिल गई है। बता दें कि एसीबी ने पहले भी अजित पवार को इस मामले से जुड़े अन्य केस में क्लीन चिट दे दी थी।

विज्ञापन


बता दें कि 17 दिसंबर को विदर्भ सिंचाई घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) से जांच कराने की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र की राज्य सरकार से जवाब मांगा था। जस्टिस जेडए हक और एमजी गिरातकर की पीठ ने सोमवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को 15 जनवरी तक इस संदर्भ में जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।

एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजेंसी के महानिदेशक परमबीर सिंह ने नागपुर पीठ के समक्ष एक हलफनामा दायर कर कहा कि पूर्व सिंचाई मंत्री पवार को वीआईडीसी के तहत 12 सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े मामले में क्लीन चिट दी गई है।
विज्ञापन


इस हलफनामे पर 19 दिसंबर की तारीख है। इसमें कहा गया है कि अजित पवार की भूमिका के संदर्भ में विशेष जांच दल द्वारा की गई जांच के दौरान किसी आपराधिक दायित्व का खुलासा नहीं हुआ।

एसीबी ने इससे पहले भी इसी पीठ में एक हलफमाना दायर किया था। इसमें उसने विदर्भ क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं में पवार की भूमिका से इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें