फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US: अजीत डोभाल ने अमेरिकी समकक्ष से की बात, वैश्विक चुनौतियों से निपटने को लेकर हुई चर्चा

Fri, 12 Jul 2024 11:57 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से वैश्विक चुनौतियों से निपटने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
जेक सुलिवन, अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से टेलीफोन पर बातचीत की है। दोनों के बीच जुलाई 2024 और इसके बाद होने वाली द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों सहित क्वाड और आगामी उच्च स्तरीय बैठक को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


दोनों देशों ने वैश्विक चुनौती से निपटने को लेकर चर्चा की: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों  देशों के एनएसए भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशो रिश्ते  मूल्यों, सामान्य रणनीतिक और सुरक्षा हितों पर आधारित हैं। दोनों अधिकारियों ने शांति और सुरक्षा के लिए वैश्विक चुनौतियों से निपटने और व्यापक रणनीतिक साझेदारी का और विस्तार करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता दोहराई है।

दूसरी बार एनएसए बनाए जाने पर चीनी विदेश मंत्री दी बधाई
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दूसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाए जाने पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बधाई संदेश भेजा है। वहीं भारत-चीन सीमा मुद्दे के लिए विशेष प्रतिनिधि के रूप में अजीत डोभाल की फिर से नियुक्ति पर वांग यी ने कहा कि चीन और भारत के बीच ऐसे संबंध हैं जो द्विपक्षीय सीमाओं से परे हैं और जिनका वैश्विक महत्व बढ़ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें