फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय मल्होत्रा ने किया कमाल, मानवाधिकार परिषद की सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय बने

Mon, 15 Feb 2021 09:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजय मलहोत्रा(बीच में) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पूर्व भारतीय राजनयिक अजय मल्होत्रा मानवाधिकार परिषद की सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अजय मल्होत्रा रूसी संघ में भारत के राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं। अजय मलहोत्रा 1977 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। 1979-1982 तक उन्होंने केन्या और सेशेल्स जैसे देशों  के साथ भारत के संबंधों  को और मजबूत बनाने के लिए नैरोबी में उच्चायोग में भी सेवा दी। 1985 से, उन्होंने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव  के रूप में भी कार्य किया, जहां उन्होंने डब्ल्यूएचओ और आईएलओ जैसे संस्था में भारत की आवाज बुलंद की। मल्होत्रा के पिता ओम प्रकाश मल्होत्रा भारतीय सेना प्रमुख रह चुके हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें