असम में विपक्षी एआईयूडीएफ (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) के विधायक फणीधर तालुकदार ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने का एलान किया। तालुकदार ने कहा कि मैं पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दूंगा और अगले सप्ताह एक सितंबर को भाजपा में शामिल हो जाऊंगा। बता दें कि तालुकदार एआईयूडीएफ के टिकट पर भवानीपुर विधानसभा से विधायक हैं। पिछले कई विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमा चुके तालुकदार इस बार पहली बार विधायक बने थे।