असम में वायुसेना का सुखोई 30 विमान लापता हो गया है। विमान में दो पायलट सवार थे। वायुसेना को आशंका है कि विमान भारत की सीमा पार करके चीन में दाखिल हो गया है। अधिकारी के अनुसार, विमान क्रैश भी हो सकता है। हालांकि इसके बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार, विमान अपने नियमित ट्रेनिंग मिशन पर था, जब इसका संपर्क राडार से टूट गया। संपर्क टूटने से पहले विमान तेजपुर से 60 किमी उत्तर की तरफ उड़ रहा था।
Su-30 aircraft on a routine training mission goes missing, lost radar 60 Km North of Tezpur: IAF Sources pic.twitter.com/R6vzxjkOHi
— ANI (@ANI_news) May 23, 2017