जब भी दुनिया के किसी राष्ट्रप्रमुख की सुरक्षा का जिक्र होता है तो सबसे पहले जो तस्वीर हमारे दिमाग में बनती है, वो अमेरिका की होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जिन्हें अंग्रेजी में पॉटस (प्रेसीडेंट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स) कहा जाता है, की सुरक्षा अद्वितीय होती है। चाहे वो सड़क पर हों या फिर हवा में। हर जगह चाक चौबंद सुरक्षा होती है।
लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था भी कमतर नहीं है। चाहे उनकी गाड़ियों की बात करें या फिर विशेष विमान की। एक परिंदा भी उनकी सुरक्षा में तैनात उपकरणों की नजर से बचकर नहीं निकल सकता है।
आइए आपको बताते हैं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री जिस वक्त सफर करते हैं तो कैसी उनकी सुरक्षा की जाती हैः
हमारे देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जब भी विदेश दौरे पर होते हैं तो विशेष रूप से बनाए गए एयर इंडिया के विमान में उड़ान भरते हैं। उनके विमान का फ्लाइंग कोड एयर इंडिया वन होता है जो असल में बोइंग 777 विमान होता है। इस विमान में वे सभी सुविधाएं हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन विमान में होती हैं।
एयरफोर्स वन- बोइंग 777
यह विमान अत्याधुनिक संचार व्यवस्था से लैस है ताकि उड़ान के दौरान प्रधानमंत्री किसी भी वक्त देश-दुनिया में कहीं भी संपर्क कर सकें। यह विमान सिर्फ बुलेट प्रूफ ही नहीं होता बल्कि ग्रेनेड, रॉकेट और मिसाइल प्रूफ भी है। साथ ही इसमें मिसाइल व रडार जैमर भी है। इसकी पूरी प्रणाली इतनी पुख्ता है कि कोई भी हैकर इसे हैक नहीं कर सकता है। यदि इस विमान को अनिश्चितकाल के लिए हवा में रहना पड़े तो इसमें हवा में भी ईंधन भरने की सुविधा भी है।
BMW-MODI
विमान की खासियत
जहाज में कांफ्रेंस रूम, वीआईपी गेस्ट के लिए अलग से बैठने के लिए विशेष क्षेत्र, एक ऑफिस और आराम करने के लिए निजी रूम तक बना हुआ है।
बोइंग 747-200-400 से जाते हैं विदेश
एयर इंडिया वन जिससे सिर्फ प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति हवाई यात्रा करते हैं उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से वायु सेना के हाथों में है। इस वजह से इसमें रडार वार्निंग सिस्टम, मिसाइल अप्रोच वार्निंग के ऐसे उपकरण लगे हैं जो किसी भी मिसाइल को रास्ता भटकाने में माहिर हैं। इसमें फ्लेयर्स भी होते हैं, जो हीट गाइडेड मिसाइलों को नष्ट करते हैं।
एयर इंडिया वन का क्रू भी है खास
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के इस विशेष विमान में आठ प्रशिक्षित और अनुभवी पायलट होते हैं जो वीवीआईपी फ्लाइट उड़ाने के लिए विशेष रूप से तैयार किए जाते हैं जो किसी भी समय पूरी दुनिया के लिए उड़ान भड़ने को तैयार रहते हैं। इसकी पूरी सुरक्षा एसपीजी के हाथों होती है जो प्लेन के पानी से लेकर फ्यूल तक एक एक इंच पर नजर रखता है।
वीवीआईपी सूट में 34 बिजनेस क्लास सीट के साथ मीडिया वालों के लिए भी विशेष सीटें होती हैं। जबकि विदेश मंत्रालय और विशेष सचिव के लिए भी विशेष सीटें लगी होती हैं। प्लेन में इमरजेंसी के लिए मेडिकल किट और डॉक्टरों की पूरी टीम भी साथ होती है।
pm-scorpio
एयरक्राफ्ट की विशेषताएं
1- कम्यूनिकेशन की अत्याधुनिक सुविधाएं
2-रॉकेट और ग्रेनेड से हमले का असर नहीं होगा
3 दुश्मनों के राडार को रोक देगा
4- एंटी मिसाइल सुरक्षा सिस्टम
5मिसाइल वार्निंग रिसीवर सिस्टम
6- 2000 लोगों के लिए खाना
7-हवा में आपातकाल के दौरान तेल भरने की सुविधा
8 -डॉक्टर की सुविधा
9 -ऑपरेशन थियेटर
10- ब्राड बैंड, रेडियो और टेलीकॉम में कनेक्शन
11- 19 टीवी सेट्स
12 -777-300 में एक्सक्यूटिव ऑफिस और बेडरूम भी मौजूद होता है।
मंहिद्रा स्कॉर्पियो से बीएमडब्ल्यू तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब वे स्कॉर्पियो एसयूवी से चलते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर वो बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कार से चलने लगे। यह आर्मर्ड कार है, जिसकी सुरक्षा को एसपीजी ने विशेष रूप से डिजाइन की है।
उनके काफिले में रेंज रोवर भी है, जो काफी आरामदायक होने के साथ साथ सुरक्षा के मद्दे नजर काफी सुरक्षित है।