फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरसेल मैक्सिस केस: CBI के समन के खिलाफ SC पहुंचे कार्ति चिदंबरम

Wed, 04 Oct 2017 12:33 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम - फोटो : reuters
विज्ञापन
एयरसेल-मैक्सिस केस में सीबीआई द्वारा किए गए समन के खिलाफ कार्ति चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सीबीआई ने आज उनको पूछताछ के लिए फिर से बुलाया था। इससे पहले 14 सितंबर को कार्ति को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने पेश होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


तब कार्ति ने कहा था कि एक विशेष अदालत इस मामले में सभी आरोपियों को आरोप-मुक्त कर चुकी है और कार्यवाही पूरी कर चुकी है। इसके बाद सीबीआई ने उनके दावे का खंडन करते हुए कहा था कि मामले की जांच अभी जारी है।

इससे पहले इसी केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्ति की कुछ संपत्ति, बैंक अकाउंट और एफडी जब्त की थी। एफडी की कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही थी।

छानबीन में ईडी ने पाया था कि FIPB (फॉरेन इंवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड) की जो अनुमति दी गई वह पी चिदंबरम के अधिकारों से परे थी। छानबीन में ईडी ने यह भी पाया कि तथ्यों को छिपाने के लिए भी FIPB के अप्रूवल का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

  #KartiChidambaram moves Supreme Court against summons by CBI in Aircel Maxis case — ANI (@ANI) October 4, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें