प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने एयरसेल मैक्सिस मामलों की जांच के सिलसिले में दिल्ली की अदालत में स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है। स्थित रिपोर्ट दाखिल करते समय प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि इस मामले की गहन जांच जारी है। वहीं, सीबीआई ने कहा कि अनुरोध पत्र मलेशिया भेजा गया है और प्रतिक्रिया का इंतजार है।
बता दें कि इस मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं। इस मामले की अगली सुनवाई अह 20 फरवरी के बाद होगी।