अब पूर्वोत्तर के हवाई क्षेत्र से गुजरने वाले विमानों की सुरक्षा, उन्हें मार्ग आदि की जानकारी देने आदि का काम कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल करेगा। पहले यह काम गुवाहाटी एटीसी करता था।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 25 मार्च से देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 25 हजार फीट से अधिक उंचाई से गुजरने वाले देशी-विदेशी विमानों की निगरानी का जिम्मा कोलकाता एयर कंट्रोल को सौंप दिया है। पहले यह कार्य गुवाहाटी एटीसी द्वारा किया जाता था। अब क्षेत्र से गुजरने वाले विमानों से संपर्क, उनके नेवीगेशन व प्रबंधन का काम कोलकाता एटीसी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
देश में एयर नेवीगेशन सेवाएं प्रदान करने का काम एएआई द्वारा किया जाता है। प्राधिकरण ने बताया कि यह बदलाव भारतीय और निकटवर्ती समुद्री क्षेत्र की एयर स्पेस में विमानों की अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।