भारतीय वायु सेना के अगले प्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले। चौधरी, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया की जगह लेंगे।चौधरी इस समय वायु सेना के उप-प्रमुख हैं।
मनोनीत वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। बता दें कि एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद चौधरी को वायुसेना का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।