फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: एयर मार्शल विवेक राम चौधरी बने वायु सेना के नए उप प्रमुख, संभाला कार्यभार

Thu, 01 Jul 2021 03:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयर मार्शल अरोड़ा बुधवार को सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र, एयर मार्शल चौधरी 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
वायु सेना के नए उप प्रमुख एयर मार्शल विवेक राम चौधरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने गुरुवार को भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख (वाइस चीफ) का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा की जगह ली। इससे पहले उन्हें वायु सेना के मुख्यालय पर गार्ड ऑफ ऑनर्स दिया गया था। 

विज्ञापन


अभी तक एयर मार्शल चौधरी वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे। इस कमान के पास संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में देश के वायु क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।



लगभग 38 वर्षों के करियर में, उन्होंने वायु सेना के विभिन्न लड़ाकू व प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। उन्हें मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के परिचालन उड़ान समेत 3800 घंटे से अधिक के उड़ान का अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें