फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: एक मई से यूनाइटेड किंगडम के लिए उड़ानें शुरू, एयर इंडिया ने दी जानकारी

Sat, 01 May 2021 01:25 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक मई यानी आज से भारत से यूनाइडेट किंगडम के लिए उड़ानें दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। एयर इंडिया ने इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विमान कंपनी एयर इंडिया ने यूनाइटेड किंगडम आने और जाने वाली सभी उड़ानों को दोबारा शुरू करने का एलान किया है। एयर इंडिया कंपनी ने कहा कि एक मई से यूके के लिए सभी उड़ानें दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूके 24-30 अप्रैल तक सभी उड़ानों पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


ब्रिटेन ने भारत को अपनी रेड लिस्ट में ़डाल रखा था, जिसका मतलब यह है कि इन देशों में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और यहां से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। बुधवार को एयर इंडिया ने सूचित किया कि एक मई से मुंबई और लंदन के लिए उड़ानें भरी जाएंगी। वहीं दिल्ली से लंदन के लिए दो मई को उड़ानें भरी जाएंगी। 



इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी कि बंगलूरू से भी लंदन के लिए उड़ानें भरी जाएंगी लेकिन ये पांच मई से शुरू होंगी। एयर इंडिया ने सूचित किया कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप, कॉल सेंटर समेत दूसरी जगहों से टिकट बुक कराए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि कंपनी ने अपने सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले सभी गाइडलाइंस अच्छी तरह से पढ़ लें क्योंकि ब्रिटेन ने सख्त मानदंड तय किए हैं। कंपनी ने कहा कि ये पूरी तरह से यात्री की जिम्मेदारी है कि वो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखे। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच यूके ने भारत को लाल सूची में डाल दिया था। 

यही नहीं मंगलवार से अमेरिका भी भारत से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर सख्ती करने वाला है। बता दें कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से चार लाख दैनिक मामले सामने आए हैं, और 3500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें