फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एअर इंडिया ने क्यों जारी की ट्रैवल एडवाइजरी?: यात्रियों से एयरपोर्ट जल्दी पहुंचने की अपील, जानें फैसले की वजह

Mon, 10 Aug 2026 07:50 PM IST
Devesh Tripathi आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

देशभर के एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के बीच एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए विशेष सलाह जारी की है। एयरलाइन ने 10 से 20 अगस्त के बीच यात्रा करने वालों से निर्धारित उड़ान से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचने को कहा है। बढ़ी हुई सुरक्षा के कारण चेक-इन, सामान जमा करने और सुरक्षा जांच जैसी प्रक्रियाओं में सामान्य से अधिक वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया ने सोमवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर 10 से 20 अगस्त 2026 के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों से सामान्य से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यात्रियों को सुरक्षा जांच और एयरपोर्ट की अन्य औपचारिकताओं के लिए अतिरिक्त समय रखना चाहिए, ताकि आखिरी समय में होने वाली देरी से बचा जा सके। एअर इंडिया ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के कारण उड़ान से पहले की प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।

एडवाइजरी में एअर इंडिया ने क्या कहा?
एअर इंडिया ने एडवाइजरी में कहा, "एयरपोर्ट पर सुरक्षा के बढ़ाए गए उपाय लागू किए जा रहे हैं। ऐसे में 10 अगस्त से 20 अगस्त 2026 के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी निर्धारित उड़ान के समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी जाती है।" एयरलाइन ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने और चेक-इन, सामान की जांच तथा सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय रखने को भी कहा है।
विज्ञापन


एअर इंडिया ने कहा, "कृपया सुरक्षा जांच और एयरपोर्ट की औपचारिकताओं के लिए अतिरिक्त समय रखें, ताकि आपकी यात्रा सुचारू रूप से पूरी हो सके।" यह एडवाइजरी देशभर के एयरपोर्ट पर इस अवधि में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के बीच जारी की गई है। इससे पहले चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने 10 से 20 अगस्त तक हाई सिक्योरिटी अलर्ट पर रहने की जानकारी दी थी और यात्रियों से उड़ान के समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की थी।

क्यों लिया गया सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का फैसला?
चेन्नई एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों से चेक-इन और सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय रखने को कहा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने से यात्रियों को अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार, इन उपायों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ एयरपोर्ट पर संचालन को सुचारू बनाए रखना है।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा नियम सख्त किए जाने के बीच एयरलाइंस भी यात्रियों से लंबी प्रक्रिया के लिए तैयार रहने और सभी यात्रा औपचारिकताएं पहले ही पूरी करने की अपील कर रही हैं। एअर इंडिया ने कहा कि जो यात्री समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचेंगे, उन्हें सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं में अस्थायी बढ़ोतरी के बावजूद यात्रा के दौरान कम परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें