फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Tragedy: ऑटो चालक पिता बेटी को लंदन पढ़ने भेज रहा था, बैंक से लोन भी लिया...; सपने बिखरने की कहानी

Fri, 13 Jun 2025 01:47 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के साबरकांठा की पायल खटीक की भी मौत हो गई। पायल लंदन में पढ़ाई करने के लिए जा रही थीं। पिता और अन्य परिजन हंसी-खुशी पायल को विदा करने एयरपोर्ट आए थे। एक घंटे बाद ही पायल की मौत की खबर सुनकर उनके होश उड़ गए।

 

विज्ञापन
पायल के पिता सुरेश खटीक। - फोटो : ANI/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने सैकड़ों जिंदगियां छीन लीं। वहीं सैकड़ों परिवारों के अरमान और खुशियां खाक हो गईं। इस हादसे में एक पिता और उनकी बेटी के सपने बिखर गए। बेटी पायल लंदन में पढ़ना चाहती थी। ऑटो चालक पिता ने उसके सपने को पूरा करने के लिए लोन लिया था। लेकिन हादसे में बेटी और उनके अरमान सब टूट गए। 
विज्ञापन




गुजरात के सांबरकांठा के रहने वाले सुरेश खटीक की बेटी पायल भी लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान में सवार थी। हादसे में सुरेश की बेटी पायल की भी मौत हुई है। सुरेश के रिश्तेदार अशोक खटीक ने बताया कि पायल के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। सुरेश खटीक लोडिंग रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते हैं। पायल छात्रों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। वह एमटेक करना चाहती थी। सुरेश ने लंदन में उसकी शिक्षा का खर्च उठाने के लिए समुदाय और अन्य जगहों से ऋण लिया था। 

ये भी पढ़ें: सुनहरे सपने, नया सफर और आखिरी उड़ान, चंद मिनटों में डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; देखें तस्वीरें
विज्ञापन


पायल ने फ्लाइट में बैठकर वीडियो कॉल भी किया था...
बताया गया कि पायल खटीक उस फ्लाइट में थीं। हम सभी उन्हें फ्लाइट के लिए विदा करने गए थे। पायल ने फ्लाइट में बैठकर वीडियो कॉल भी किया था। जब हमें विमान दुर्घटना के बारे में पता चला, तो हम फिर से अहमदाबाद आए। हमारे डीएनए सैंपल लिए गए हैं। 

संकेत गोस्वामी भी पढ़ने जा रहे थे लंदन
विमान में सवार एक अन्य पीड़ित संकेत गोस्वामी भी उच्च शिक्षा के लिए लंदन जा रहे थे। मेहसाणा के निवासी संकेत के परिजनों ने कहा कि संकेत भावुक था और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लंदन जा रहा था। वह एक उत्साही लड़का था। उसकी एक छोटी बहन है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: '10 सेकंड के लिए ऐसा लगा, जैसे प्लेन फंस गया है, फिर रफ्तार बढ़ी और...' इकलौते बचे यात्री की आपबीती

मेस में खाना बनाने वाले लापता
अहमदाबाद के बीजे मेडिकल के यूजी मेस में खाना बनाने वाले ठाकुर रवि ने बताया कि हादसे के बाद मेरी मां सरलाबेन प्रल्हादजी ठाकुर और मेरी दो साल की बेटी अद्यारवी ठाकुर लापता हैं। मेरी मां, मेरी पत्नी और मैं यूजी छात्रों के मेस में खाना बनाते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें