अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के एक हफ्ते बाद भी शवों की पहचान और उन्हें परिजनों को सौपनें की प्रक्रिया जारी है। अब तक 220 शवों की पहचान हो चूंकी है और 202 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
एअर इंडिया प्लेन क्रैश के एक सप्ताह बाद भी डीएनए मिलान से शवों की पहचान की जा रही है। शुक्रवार को गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने बताया कि अब तक 220 शवों की पहचान हो गई है और उनमें से 202 के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अहमदाबाद में हुई इस दुर्घटना में 270 लोगों की मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि इन 202 पीड़ितों में 160 भारतीय शामिल हैं, जिनमें से 151 यात्री थे, सात पुर्तगाली नागरिक, 34 ब्रिटिश नागरिक और एक कनाडाई नागरिक थे। 15 शवों को हवाई मार्ग से उनके घरों पर भेजे गए, जबकि 187 शव सड़क मार्ग से ले जाए गए। बचे हुए शवों की पहचान की जारी है।
विमान हादसे ने ले ली 270 लोगों की जान
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइन विमान 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स से टकरा गया था। इस त्रासदी में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 29 लोगों की जान चली गई थी। शवों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण का इस्तेमाल किया जा रहा हैं क्योंकि कई शव पूरी तरह से जल चुके हैं।