फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया को उड़ान बंद करने की धमकी, पायलट बोले- स्वास्थ्यकर्मी कर रहे हैं ‘बुरा’ व्यवहार

Tue, 02 Jun 2020 03:56 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली हवाईअड्डे पर स्वास्थ्य अधिकारियों के विमान चालक दल के साथ ‘अप्रिय’ व्यवहार करने को लेकर एअर इंडिया के एयरबस विमानों के पायलटों ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य किसी भी उड़ान का परिचालन नहीं करने की चेतावनी दी है। एयरबस विमानों के पायलटों के संगठन इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (आईसीपीए) ने कहा कि यदि पायलटों के साथ इस तरह का बुरा व्यवहार नहीं रुकता है जो छोड़कर अन्य उड़ानों का परिचालन नहीं करेंगे।

विज्ञापन


एअर इंडिया के कार्यकारी परिचालन निदेशक को लिखे पत्र में आईसीपीए ने वंदे भारत मिशन या घरेलू उड़ानों का पायलट के कोविड-19 से संक्रमित हो जाने की स्थिति में अपनाए जाने वाले प्रोटोकॉल को लेकर स्पष्टता जाहिर करने को कहा है। विदेशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए एअर इंडिया वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालित कर रही है।

‘दिल्ली हवाईअड्डे पर तैनात स्वास्थ्य अधिकारी सरकार के आदेश का पालन करने में असफल रहे । साथ ही वंदे भारत मिशन के चालक दल के साथ कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उड़ान से पहले और बाद में जिस प्रोटोकॉल का पालन किया जाना है, वे उसमें भी विफल रहे।’
विज्ञापन


पत्र में यह कहा गया
पत्र में कहा गया है कि “जैसा आप जानते हैं कि दिल्ली-मॉस्को उड़ान के चालक दल के लिए 30 मई बहुत बुरा दिन रहाष उड़ान के एक पायलट को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया उसके बाद पूरे चालक दल को वहां पूरे दिन इंतजार करना पड़ा वह भी बिना किसी खाने या अल्पाहार के।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें