फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्कोहल टेस्ट में नाकाम ऑपरेशंस चीफ को एयर इंडिया ने उड़ान से रोका

Mon, 12 Nov 2018 02:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
air india - फोटो : PTI
विज्ञापन
एयर इंडिया ने रविवार को अपने ऑपरेशंस चीफ कैप्टन एके कठपालिया को विमान उड़ाने से रोक दिया। सरकारी विमानन कंपनी ने यह कार्रवाई कैप्टन के उड़ान से पहले अल्कोहल टेस्ट में नाकाम रहने के बाद की। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कठपालिया के उड़ान लाइसेंस पर सोमवार को फैसला लिया जा सकता है। वहीं, एक अन्य वाकये में पायलट के जरूरी ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराना भूलने की वजह से एयर इंडिया की उड़ान में 6 घंटे की देरी हुई। 
विज्ञापन


 

नई दिल्ली से लंदन ले जानी थी फ्लाइट

कैप्टन कठपालिया को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-111 को नई दिल्ली से लंदन लेकर जाना था। सूत्रों ने बताया कि कठपालिया को ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में विफल रहने पर उड़ान भरने से रोक दिया गया था। उन्हें दो मौके दिए गए थे, लेकिन वह दोनों ही बार नाकाम रहे। इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई। उनकी जगह पर दूसरे पायलट को बुलाया गया। इसके चलते विमान के उड़ान में 55 मिनट की देरी हुई। 

 

कैप्टन को इससे पहले भी इसी अपराध के लिए रोका गया था

कैप्टन को इससे पहले भी इसी अपराध के लिए फ्लाइट उड़ाने से रोका जा चुका है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की। कोई भी क्रू मेंबर उड़ान से 12 घंटे पहले अल्कोहल का सेवन करता है तो यह एयरक्राफ्ट रूल्स के रूल नंबर-24 का उल्लंघन होता है। क्रू मेंबरों को फ्लाइट से पहले और बाद में अल्कोहल टेस्ट से होकर गुजरना होता है।
इससे पहले, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन द्वारा 2017 में कठपालिया का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया गया था। उन्हें कार्यकारी निदेशक (परिचालन) के पद से हटा दिया गया था। बाद में उन्हें फिर से एयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में पांच साल के लिए डायरेक्टर ऑपरेशंस नियुक्त किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने एयर इंडिया से इस मामले में उचित कार्रवाई करने को कहा है। 

 
विज्ञापन

जब पायलट भूला टेस्ट कराना

जब पायलट भूला टेस्ट कराना
नई दिल्ली से बैंकाक जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान में छह घंटे से अधिक की देरी सिर्फ इस वजह से हुई कि विमान का एक पायलट जरूरी ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराना भूल गया था। एयर लाइंस के सूत्रों ने बताया कि सह पायलट गलती से टेस्ट कराना भूल गया था। उसे अपनी गलती का अहसास हुआ और विमान वापस लौटा। सह पायलट को तीन महीनों के लिए उड़ान से रोक दिया गया है। विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि 200 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रहे विमान ने अपने निर्धारित समय करीब 2 बजे उड़ान भरी थी लेकिन कुछ देर बाद ही पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी कारणों की वजह से विमान वापस नई दिल्ली एयरपोर्ट लौट रहा है। लैंडिंग के घंटों बाद भी एयर लाइन की ओर से विमान की उड़ान को लेकर कुछ बताया गया। विमान रात करीब 8.45 बजे उड़ान भर सका।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें