- यात्रा करने वाले उस देश के नागरिक हों।
- जिस देश में जाना है, वहां के लिए कम से कम एक साल का वीजा हो।
- ग्रीन कार्ड या ओसीआई कार्डधारक हों।
- यात्रा का पूरा किराया यात्री को ही देना होगा।
- यात्री यह सुनिश्चित करें कि जिस देश में वे जाना चाहते हैं, वहां के हेल्थ प्रोटोकॉल के नियमों को वे पूरा करते हों।
- बोर्डिंग के समय सभी यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग होगी। जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए जाएंगे, उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी।
- किसी भी सूरत में डिपोर्ट किए जाने पर डिपोर्टेशन पेनल्टी, लौटने का किराया और क्वारंटीन में खर्च होने वाले पैसा यात्री को देना होगा।
आठ मई को मुंबई से लंदन की उड़ान के लिए, सबसे सस्ता किराया 62,960 रुपये है। बिजनेस क्लास के लिए यह 175,922 रुपये और फर्स्ट क्लास के लिए 230,018 रुपये का किराया तय किया गया है। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए आठ मई की उड़ान के लिए, एयर इंडिया इकोनॉमी क्लास के लिए 104,155 रुपये चार्ज कर रही है। वहीं, 303,553 रुपये बिजनेस क्लास प्रथम श्रेणी के लिए 401,553 रुपये चार्ज कर रही है।
आप यहां क्लिक कर के एयर इंडिया के पूरे शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।