फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: राजकोट-दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाली AI-404 देरी के बाद हुई रद्द, एआई प्रवक्ता ने बताई वजह

Mon, 24 Jul 2023 10:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कुछ यात्रियों को जिन्हें तत्काल आधार पर दिल्ली पहुंचना था, उन्हें दिल्ली के लिए एयर इंडिया या कोडशेयर उड़ान लेने के लिए सड़क मार्ग से अहमदाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया (सांकतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया ने राजकोट और दिल्ली के बीच एक फ्लाइट की पहले देरी होने और फिर रद्द किए जाने की वजह बताई है। एयर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि रविवार (23 जुलाई 2023) को देर शाम राजकोट और दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाला विमान संख्या एआई-404 पहले ऑपरेशनल संबंधी वजह से विलंब हुआ, लेकिन बाद में कॉकपिट क्रू फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) के अंतर्गत आ गया, जिसकी वजह से वे नियामक मानदंडों के अनुसार उड़ान संचालित नहीं कर सके।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) विनियमन गैर-परक्राम्य पहलू है और किसी भी परिस्थिति में इससे समझौता नहीं किया जा सकता है। कुछ यात्रियों को जिन्हें तत्काल आधार पर दिल्ली पहुंचना था, उन्हें दिल्ली के लिए एयर इंडिया या कोडशेयर उड़ान लेने के लिए सड़क मार्ग से अहमदाबाद ले जाया गया। शेष यात्रियों को सभी भोजन के साथ होटल आवास की पेशकश की गई और उनकी बुकिंग को उनकी इच्छा के अनुसार पुनर्निर्धारित किया गया, जिसमें रद्दीकरण के खिलाफ पूरा रिफंड भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें