फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: अहमदाबाद हादसे पर AAIB रिपोर्ट की समीक्षा करेगी एअर इंडिया; विमानन कंपनी ने पायलट्स को लिखा पत्र

Sat, 12 Jul 2025 07:37 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अहमदाबाद हादसे पर AAIB रिपोर्ट आने के बाद एयर इंडिया ने अपने सभी पायलट्स को पत्र लिखा है। इसमें विमानन कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही इस रिपोर्ट की समीक्षा करने के लिए एक सत्र का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
एएआईबी की जांच रिपोर्ट के अंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट को लेकर एअर इंडिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विमानन कंपनी ने कहा है कि वह 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट की समीक्षा करेगी। इसके लिए वह जल्द ही सत्र आयोजित करेगी। इसमें उसके तमाम पायलटों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (एआई 171) 12 जून को जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगा तो केवल तीन सेकेंड बाद ही ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई। टेकऑफ के बाद दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद होते ही केवल 29 सेकेंड बाद विमान मेघाणीनगर में क्रैश हो गया। 

एअर इंडिया के उड़ान संचालन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष उप्पल ने इस बाबत पायलटों को एक संदेश भी लिखा है। उन्होंने इसमें कहा कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही हमारी उड़ान संख्या AI171 से जुड़ी हालिया दुखद दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। उन्होंने संदेश में कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट एयरलाइन को शुरुआती जानकारी देती है। यह अंतिम निर्णय नहीं है, बल्कि हादसे की वजह की पहचान करने और यह तय  करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कि ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति कभी न हो और इसके लिए सभी संभव उपाय किए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस त्रासदी ने विमानन जगत और एयर इंडिया के पायलट समुदाय को बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है। ऐसे में हम सब जल्द ही एक जगह इकट्ठे होकर इस रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे। और पहले से भी अधित सतर्क होकर आगे काम करेंगे। 

रिपोर्ट में क्या-क्या दावे किए गए?

  • एएआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ के समय ईंधन सप्लाई बंद होते ही इंजनों की पंखे की गति कम होने लगी थी। 213.4 टन वजन के साथ उड़ा विमान हवाई अड्डे की परिधि की दीवार पार करने से पहले ही नीचे आने लगा। इस समय  विमान में 54,200 किलोग्राम फ्यूल था और टेक-ऑफ वजन 2,13,401 किलोग्राम रहा, जो अधिकतम अनुमत वजन 2,18,183 किलोग्राम से कम था। 
     
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरक्राफ्ट ने 180 नॉट्स की अधिकतम रफ्तार हासिल की और उसी दौरान दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच रन से कटऑफ में बदल गए। इन दोनों स्विच में सिर्फ 1 सेकंड का अंतर था।
     
  • एएआईबी ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का भी विश्लेषण किया। इसमें एक पायलट दूसरे से पूछता है, "तुमने कटऑफ क्यों किया? जवाब मिलता है, "मैंने नहीं किया।" इससे अंदेशा है कि ये कटऑफ स्वचालित या तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ, जिसे अब गहराई से जांचा जा रहा है।
     
  • रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि पायलटों ने दोनों इंजनों को फिर से शुरू करने की कोशिश की। इंजन-1 दोबारा शुरू होने लगा और उसकी गति रिकवर होने लगी, लेकिन इंजन-2 बार-बार फ्यूल रीइंट्रोड्यूस करने के बावजूद पर्याप्त गति नहीं पकड़ पाया।
विज्ञापन

एएआईबी की रिपोर्ट की बड़ी बातें - फोटो : अमर उजाला
12 जून से अब तक क्या-क्या हुआ?
  • 12 साल पुराने एअर इंडिया के बोइंग विमान ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी।
  • उड़ान भरने के 32 सेकंड बाद विमान बीजे मेडिकल की आवासीय बिल्डिंग पर क्रैश हुआ।
  • 12 क्रू मेंबर समेत बोइंग विमान में सवार थे 242 यात्री। एक यात्री बचा, बाकी की मौत।
  •  241 विमान यात्रियों समेत कुल 260 लोगों की इस हादसे में हुई मौत।
  •  एकमात्र जीवित बचे ब्रिटिश नागरिक विश्वाश कुमार रमेश (45) सीट नंबर 11ए पर बैठे थे।
  • 13 जून को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने जांच शुरू की। जांच टीम गठित की।
  • 16 जून को घटनास्थल से कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) बरामद।
  • 24 जून को विमान का ब्लैक बॉक्स वायुसेना के विमान से अहमदाबाद से दिल्ली लाया गया।
  • 24 जून को ही ब्लैक बॉक्स से डाटा निकालने की प्रक्रिया शुरू।
  • 25 जून को सामने वाले ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (सीपीएम) निकाला गया।
  • 12 जुलाई को एएआईबी ने एअर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें