एअर इंडिया के रिटायर्ड और मृत कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने का मैसेज मिला तो हड़कंप मच गया। एअर इंडिया से ड्यूटी रोस्टर पुराने कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या इस दुनिया में नहीं हैं सिस्टम में रिशेड्यूल हो गया । एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि ड्यूटी रोस्टर क्रू मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) से तैयार किया जाता है और इस हफ्ते उसमें कुछ तकनीकी खराबी हो गई।प्रवक्ता के मुताबिक सॉफ्टवेयर के पुराने वर्जन में तकनीकी खराबी आने की वजह से ऐसा हुआ।
जिन लोगों को ड्यूटी पर बुलाया गया उनके मुताबिक दो दिनों तक उन्हे सभी उड़ानों की जानकारी लगातार मेल पर मिल रही थी जो उनके समझ से बााहर था। एक ऐसी ही पूर्व एअर होस्टेस ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि 5 साल हो चुके हैं नौकरी से निवृत्त हुए लेकिन आज भी मुझे मेरे काम से प्रोफेशन से बेहद प्यार है। क्या मैं किसी वर्तमान एअर होस्टेस से यूनिफॉर्म उधार ले लूं ? और एक बार फिर चल पड़ूं यात्रियों के साथ उड़ान पर?
कुछ मृत पूर्व कर्मचारियों के फोन और मेल जो उनके परिवार जन देखते हैं उन्होने ने भी इस घटना के बारे में बताया। कुछ लोग अपनो को याद करते हुए इतने भावुक हो गये कि उन्होने सीएमएस में आई गड़बड़ी को शुक्रिया अदा किया। इस गलती की वजह से उन्हे एक बार फिर उनकी याद आ आई जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
हालांकि, समस्या को शुक्रवार सुबह तक सुलझा लिया गया लेकिन गनीमत थी कि इस तकनीकी खराबी से कोई बड़ी समस्या नहीं आई।