नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को एयर इंडिया के एक पायलट ने खत लिख कर करारा जवाब दिया है। खत में पायलट ने गजपति राजू की उस बात का प्रतिउत्तर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि एयर इंडिया के कर्मचारियों में कमिटमेंट की कमी है जिसकी वजह से एयर इंडिया प्राइवेट एयरलाइंस से पीछ हो गई है।
इसी बात का विरोध करते हुए पायलट शुभाशीष मजुमदार ने सांसदों के आचरण और कमिटमेंट पर ही सवाल खड़ा कर दिया। खत में उन्होंने संसद सत्र के असफल होने पर सवाल उठा दिए।
शुभाशीष ने लिखा कि एक प्रतिबद्ध कर्मचारी, जिम्मेदार टैक्सपेयर और देशभक्त नागरिक होने के नाते मैं आपको बता दूं कि शीतकालीन सत्र के दौरान सांसदों के आचरण के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही पूरी तरह विफल रही। लोकसभा में कोई काम इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि आपके सहकर्मियों ने नारे लगाए, पोस्टर दिखाए और जबरदस्त हंगामा भी किया।